अधिकारियों ने ग्रामों में डाला डेरा, एक सप्ताह में संतृप्तिकरण पूर्ण होगा
मथुरा। जिलाधिकारी विशाल चैहान के निर्देशों के क्रम में जनपद के समस्त उप जिलाधिकारियेां सहित सभी जिला स्तरीय अधिकारी लोहिया ग्रामों को सतृप्त करने हेतु जी जान से लगे हुए है। जिलाधिकारी विशाल चैहान स्वयं जनपद के लोहिया ग्रामों में जा-जाकर उनमें किये गये तथा कराये जा रहे विकास कार्यों का जायजा ले रहे है। प्रत्येक लोहिया ग्राम में कराये गये विकास कार्यों की गुणवत्ता की जाॅच वे अपने स्तर से कर रहे है। लोहिया ग्रामों में चैपालें लगाकर वे आमजन से सीधे रूबरू होकर उनकी समस्याओं के बारे में पूछताछ कर रहे है तथा जिला स्तरीय अधिकारियों से समस्या का निस्तारण भी मौके पर करा रहे है। सड़क, बिजली, पानी, छात्रवृत्ति, वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशनों की उपलब्धता तथा भुगतान की जानकारी पर उनकी सतर्क निगाह है। जिलाधिकारी विशाल चैहान ने लोहिया ग्रामों के निरीक्षण के समय पाया कि शासन की प्राथमिकतओं में शामिल यह ग्राम पूर्ण रूप से संतृप्त नहीं है तथा आमजन भी समस्याओं से ग्रस्त है जिस पर उन्होंने कड़ा रूख अपनाते हुए ंजनपद के समस्त उप जिलाधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यालय से बाहर निकल कर इन लोहिया ग्रामों का भ्रमण करें तथा आ रही समस्याओं का समाधान मौके पर ही करें। जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज उप जिलाधिकारियों ने जिलाधिकारी द्वारा निर्धारित किये गये दो-दो लोहिया ग्रामों का निरीक्षण किया है उप जिलाधिकारियों के साथ जिला स्तरीय अधिकारियों तथा उनके अधीनस्थ स्टाफ भी उनके साथ ग्रामों में डेरा डाले हुए है ताकि आमजनों की समस्याओं तथा माॅगों को मौके पर ही निस्तारित किया जा सके। जिलािधकारी विशाल चैहान के कड़े रूख को देखते हुए अधिकारी इन ग्रामों में पूरे लाव लश्कर के साथ मौजूद रहकर समस्याओं का निस्तारण कर रहे है। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि इस कार्य में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को यह भी निर्देश दिये है कि वे निर्धारित किये गये इन लोहिया ग्रामों का सघन निरीक्षण करें तथा अपनी निरीक्षण रिपार्ट भी 09 जून तक उन्हें उपलब्ध करायें ताकि संतृप्तिकरण के कार्य को ठीक ढंग से क्रियान्वित किया जा सके। जिलाधिकारी विशाल चैहान ने गत दिनों कई लोहिया ग्रामों सहित कोटा छरौरा गाॅव का सघन निरीक्षण कियाथा गाॅव की गली-गली में घुम कर उन्होंने बनाई गयी सड़क,नाली, खरंजा, पानी की टंकी, जलापूर्ति, राशन वितरण तथा उसकी उपलब्धता, सभी प्रकार की छात्रवृत्ति तथा पेंशनों, ग्रामों की साफ सफाई तथा विद्युतीकरण के सम्बन्ध में एक-एक कर जानकारी ली थी। जिलाधिकारी तथा मौके पर मौजूद मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती दुर्गाशक्ति नागपाल एवं सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की मौजूगी मे चैपाल आयोजित कर समस्याओ का मौके पर निस्तारित किया गया तथा शेष कार्य समस्याओं के निस्तारण हेतु तीन दिन का समय दिया गया है।





