
मथुरा। हाईकोर्ट बैन्च की आगरा में मांग को लेकर वकीलों की हड़ताल चल रही थी। आगरा के वकीलों द्वारा मथुरा बार एसोसिएशन से सहयोग मांगा गया था। आगरा के अधिवक्ता इसके लिए मथुरा आये थे और उन्होंने वकीलोें को सम्बोधित भी किया। उसी सबको देखते हुए आज मथुरा बार एसोसिएशन ने आगामी 17 जनवरी तक काम न करने की घोषणा की। आज सुबह से ही जनपद के ग्रामीण अंचलों से वादकारी अपने अपने मुकदमों की पैरवी के लिए आये हुए थे। कचहरी पर काफी गहमा गहमी थी लोग वकीलों के काम करने का इंतजार कर रहे थे लेकिन अचानक बार एसोसिएशन की मीटिंग के बाद हड़ताल की घोषणा बार के अध्यक्ष विजय पाल तौमर ने की। 17 जनवरी तक वकील काम पर नहीं रहेंगे। आगरा में महापंचायत को लेकर वकील मन बना रहे हैं। वादकारियों को आज भी हड़ताल के चलते वापिस जाना पड़ा।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS