मथुरा। पूर्व सैनिक संघ की बैठक जिला सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय परिसर में आयोजित हुई। जिसमें आम वजट 2015 में मोदी सरकार द्वारा वन रेक वेन पेशन की मन्जूरी के बाद भी इसके लिए वजट का आवटन नहीं किये जाने पर रोष व्यक्त किया गया। संघ के महासचिव खेमचन्द्र शर्मा ने कहा कि 1 फरवरी को रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर ने पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधि मंडल को आश्वस्त किया था कि उक्त लम्बित माॅ को, मिलिट्री पेंशन के रूप में सर्विसर्ज द्वारा वजट से पूर्व प्रक्रिया पूर्ण कर ली जायेगी। इसके वावजूद वजट में इसका कोई प्रावधान नहीं किया हैं। पूर्व सैनिक अपनी उक्त माॅग को लेकर अब चैन से नहीं बैठगें शीघ्र ही इसें लेकर नई रणनीति तैयार की जायेगी। बैठक को उपाध्यक्ष, देवीचरण, कैप्टन निरजंन प्रसाद, कैलाश चन्द्र शर्मा, भवर सिंह, इन्द्रपाल सिंह, केडी मिश्रा, जवाहर लाल, जगजीत सिंह, हरीओम, प्रेमसिंह, आदि ने भी सम्बोधित किया।





