मथुरा। उ0प्र0 शासन द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार जनपद के वरिष्ठ एवं मूल निवासियों को शासकीय व्यय पर हरिद्वार एवं ऋषिकेश की तीर्थ यात्रा कराये जाने का निर्णय लिया गया है। यात्रा हेतु यात्रियों का चयन उनकी जन्मतिथि के आधार पर वरिष्ठता का निर्धारण करते हुए वरिष्ठतम नागरिकों को वरीयता देकर किया जायेगा। अतः जनपद के वरिष्ठ मूल निवासी इस यात्रा हेतु अपने आवेदन 20 जनवरी 2015 तक नगर मजिस्टेªेट कार्यालय कलेक्टेªट मथुरा में नाम, पिता या पति का नाम, जनपद का नाम, जन्मतिथि, स्वप्रमाणित प्रमाण पत्र, लिंग, निवास स्थान का पूर्ण पता, दूरभाष संख्या, पहचानक पत्र, शारीरिक दक्षता प्रमाण पत्र, स्थान, दिनांक, आवेदक के हस्ताक्षर आदि की पूर्ण सूचना सहित जमा करा सकते है।
