मथुरा। वरिष्ठ मुख्य कोषाधिकारी लक्ष्मी मिश्रा ने कोषागार से पेंशन प्राप्त करने वाले समस्त पेंशनरों को सूचित किया है, कि वे अपने जीवन प्रमाण पत्र दिनांक 01 नवम्बर से 25 नवम्बर तक कोषागार कार्यालय में प्राथमिक शिक्षा, मध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, सैनिक पेंशनर अपने जीवन प्रमाण पत्र माह दिसम्बर में 01 दिसम्बर से 20 दिसम्बर 2014 तक सुबह 10ः00 बजे से दोपहर बाद 02ः00 बजे तक कोषागार कार्यालय में अवश्य जमा कर दें। कोषागार में उपस्थिति के समय निम्न बिन्दिुओं पर ध्यान दें। पेंशनर अपनी पेंशन की बैंक पास बुक, एक नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो अवश्य साथ लायें। आयकर की परिधि मेें आने वाले पेंशनरों को अपने आयकर कार्ड ‘‘पेन कार्ड‘‘ एंव पूर्व वित्तीय वर्ष की आयकर रिर्टन की छायाप्रति उपलब्ध कराना अनिवार्य होगा। पेंशनर अपने जीवन प्रमाण पत्र उस शाखा में भी दे सकते हैं जिस बैंक के माध्यम से वे पेंशन प्राप्त कर रहे हैं। जीवन प्रमाण पत्र में कोष क्रमांक, बैंक शाखा का नाम, बैंक खाता संख्या, आयकर खाता संख्या, दूरभाष/मोबाइल संख्या, पेंशन की श्रेणी/विभाग का नाम, पत्राचार का वर्तमान पता एंव हस्ताक्षर/अगंूठा निशाानी अनिवार्य है। जीवन प्रमाण पत्र पर पेंशनर को नवीनतम फोटो चिपकाना अनिवार्य है। बैंक में जीवन प्रमाण पत्र दिये जाने की स्थिति में प्रमाण पत्र दो प्र्रतियों में देना होगा जिसमें एक सम्बन्धित बैंक अपने पास सुरक्षित रखेगा तथा दूसरी प्रति अपनी लिंक ब्रांच के माध्यम से पेंशनर की सूची के साथ कोषागार को उपलब्ध करायेगा।





