वर्ल्ड फेमस एस्ट्रोलॉजर संदीप कोचर मराठी फिल्म से फिल्म एक्टर बने

संदीप कोचर ने ज़ी न्यूज़ के कार्यक्रम  किस्मत के सितारे' में सताईस सौ एपिसोड में होस्टिंग किया है और लोगों को उनका भविष्य लगातार नौ वर्षों तक बताया है,इस कारण संदीप कोचर का नाम लिम्का बुक ऑफ़ रिकॉर्ड में दर्ज है। उनका एक धारावाहिक 'किस्मत कनेक्शन संदीप कोचर के संग' सहारा वन पर प्रसारित हो रहा है और जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे है। फिल्म निर्माता रमेश तलवारे की मराठी फिल्म,"भविष्याची ऐशी तैशी- द प्रीडिक्शन" में काम किया है, जिसके निर्देशक सुरेंद्र वर्मा है। यह भारत की पहली मराठी एस्ट्रोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जोकि जून २०१५ में रिलीज़ होगी। संदीप कोचर इसमें एस्ट्रोलॉजर डॉ.करमरकर की भूमिका निभा रहे है। इसकी पूरी कहानी संदीप कोचर और तीन (रुचिता जाधव,मानसी नाईक,हर्षाली जीने) लड़कियों इर्द गिर्द घूमती है।अपने रोल के बारे में संदीप कोचर कहते हैं,"यह भारत की पहली मराठी एस्ट्रोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। इसकी पूरी कहानी में ज्योतिष और उसके प्रभाव को दिखाया गया है। इस फिल्म में थ्रिलर के साथ-साथ संगीतमय पारिवारिक फिल्म है। पहली बार फिल्म में काम किया है लेकिन कैमरा मेरे लिए कोई नया नहीं है, कई धारावाहिक और शो में काम कर चूका हूँ। मैं एक एस्ट्रोलॉजर हूँ और फिल्म में भी वही भूमिका निभाया है, जोकि लोगों को काफी पसंद आएगा।"  


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti