मथुरा। समाजवादी लोहिया वाहनी के एक प्रतिनिधि मंडल ने जनपद प्रभारी लाखन सिंह यादव के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर एक ज्ञापन दिया। जिसमें पुलिस द्वारा चैकिग के नाम पर अवैध वसूली रोके जाने, सपा कार्यकर्ताओं की जनहित में शिकायतों को सुने जाने, और लेन देन के चलते पुलिस अधिकारियों द्वारा अवैधानिक कार्य किये जाने पर उनके विरूद्व कार्यवाही करने की माॅग की। प्रतिनिधि मंडल में सपा महानगर अध्यक्ष डा0 अशोक अग्रवाल, वाहिनी के महानगर अध्यक्ष मुन्ना मलिक, युवजन सभा के अध्यक्ष साहूल खान, दिनेश यादव, आशीष अग्रवाल, बबूआ कुरैशी, भगवती चतुर्वेदी, लोकेन्द्र चैधरी, कमल हिन्दुस्तानी, कमरूदीन मलिक, अमित ठाकुर, गुड्डू खान, सिराज खान, कमरूदीन खान, सुरेन्द्र चैधरी, हिमान्शु कुलश्रेष्ठ आदि थे।





