
मथुरा। शहर में दिन प्रतिदिन हो रही वाहन दुर्घटनाओं को रोकनें हेतु जनपद के वुद्धिजीवी आगे आये हैं। इसी क्रम में बुद्धिजीवियों द्वारा वाहन दुर्घटनाओं को लेकर एक जनजागरण अभियान चलाये जाने का निश्चित किया हैं। बुद्धिजीवियों की एक बैठक बीएसए इन्जी0 कालेज के निकट दीक्षित इंश्योरेन्स सर्विस सेन्टर पर हुई। जिसमें ब्रज यातायात जन जागरूकता समिति का निर्णय लिया गया। बैठक मे वक्ताओं ने कहा कि देश के साथ साथ जनपद में प्रतिवर्ष वाहन दुर्घटनाओं का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा हैं। कई घटनाओं में तो पुरा परिवार या परिवार का मुखिया तक मौत के मुंह में जमा जाता हैं। आज आवश्यकता है कि यातायात वाहन को लेकर लोगों में जन जागरूकता लाई जाये। जिससें होने वाली वाहन दुर्घटनाओं को रोंका जा सकें। बैठक की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष पं0 विनोद दीक्षित ने बताया कि बुद्धिजीवियों ने जनजागरण हेतु एक समिति का गठन किया हैं। जिसमें विद्यायक पूरन प्रकाश सरंक्षक, विनोद दीक्षित अध्यक्ष, अखिलेश गौण वरिष्ठ उपाध्यक्ष शरद श्रीवास्तव, प्रमुख महासचिव, पूर्व सभासद राजीव कुमार सिंह, मौहम्मद आरिफ, नरेश नारायण कपूर उपाध्यक्ष, रमनलाल वर्मा, सतेन्द्र चैधरी, दीपक अग्रवाल महासचिव, नरेन्द्र दीक्षित, कोषाघ्यक्ष, अमित शर्मा आईटी प्रभारी, मनीष शर्मा, आकाश सरीन को कार्यालय सचिव बनाया गया हैं। समिति विशेषज्ञों की टीम बनाकर भारत सरकार, प्रदेश सरकार, परिवहन विभाग, यातायात पुलिस को, वाहन दुर्घटनाओं को रोके जाने को अपने सुझाव भेजेगी, साथ ही आम जनमानस को भी यातायात को लेकर सावधानी वरतनें हेतु जनजागरण अभियान चलायेगी।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS