मथुरा। जिला विकलांग जन विकास अधिकारी श्याम सुन्दर इकनौरिया की विज्ञप्ति अनुसार विकलांग पेंशन एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में किए गए आवेदन केवल आॅनलाइन पर ही स्वीकार होंगे। कोई भी आवेदन पत्र सीधे कार्यालय में जमा नहीं होगा। इकनौरिया ने सभी खंडविकास अधिकारियों, तहसीलदारों तथा उपजिलाधिकारियों को भेजे पत्र में विकलांग सहायता के सभी आवेदन आॅनलाइन भिजवाने के लिए कहा है।





