विकलांगजनों को उपलब्ध कराये जायेगें सहायक उपकरण- डी0एम0

मथुरा। जिलाधिकारी के मार्ग निर्देशन में दिनांक 22 दिसम्बर को सामाजिक न्याय एंव अधिकारिता मंत्रालय की एपिड योजनां के अन्तर्गत विकलांग जनों को उपकरणों का वितरण किया जायेगा। एडिप योजनांतर्गत विकलांगजनों को यंत्र एंव उपकरण वितरण हेतु एक विशेष शिविर आयोजित किया जायेगा। उपरोक्त के परिप्रेक्ष्य में सूचित किया जाता हैं कि एडिप योजनांतर्गत विकलांगजनों के कल्याणार्थ यंत्र एंव सहायक उपकरण वितरण हेतु  मथुरा में विशेष शिविर दिनांक 22 दिसम्बर को मथुरा विकास खण्ड परिसर में आयोजित किया जायेगा। उक्त अवसर पर सामाजिक संशाधन संस्थान उ0प्र0 कानपुर में जो पूर्व में इस तरह के शिविरों में सहयोगी की भूमिका में रहा है, की निःशुल्क भागीदारी रहेगी तथा विकलांग बोर्ड नवीन विकलांग प्रमाण पत्र निर्गत करने हेतु उपस्थित रहेगा। उपकरण प्राप्त करने हेतु विकलांगों को अपने साथ विकलांग प्रमाण पत्र, दो विकलांगता फोटो, फोटो युक्त कोई भी पहचान पत्र एंव आय प्रमाण पत्र जो रू0 20 हजार मासिक से अधिक न हो (आय प्रमाण पत्र राजस्व अधिकारी, बी0पी0एल0 कार्ड, मनरेगा कार्ड, एमएलए, एमपी या ग्राम प्रधान द्वारा अनिवार्य) आदि प्रमाण पत्र साथ लाने होंगे। जिलाधिकारी ने जनपद के विकलांगजनों से अपील की है कि वे दिनांक 22 दिसम्बर को मथुरा विकास खण्ड परिसर में आयोजित होने वाले शिविर में आकर उसका लाभ उठायें।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti