मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक मथुरा ने सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्राधानाचार्यो को अवगत कराया हैं। कि श्री भगवान महावीर विकंलाग सहायता समिति के सोजन्य से विकलांग जनविकास द्वारा निःशुल्क कृतिम पैर लगाये जायेगे। अपने अपने विद्यालय में अघ्यनरत छात्रों की सूची जिला विकलांग जन विकास अधिकारी कार्यालय को भेजना सुनश्चित करें।
सपा महिला प्रकोष्ठ का गठन
मथुरा। समाजवादी महिला प्रकोष्ठ की जिलाघ्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी, लोधी राजपूत ने प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी गठित करते हुए श्रीमती सुमन यादव, रंजना सक्सैना, गीता लौधी उपाघ्यक्ष, सुनैना गुप्ता, जिला प्रभारी, रेखा शर्मा, मीडिया प्रभारी, माया शर्मा, जिला प्रबन्धक, अनीता उपाघ्याय, लक्ष्मी लौधी, मन्जू लौधी उपप्रबन्धक, श्यामवती शर्मा कोषाघ्यक्ष, उषा अग्रवाल, निर्मल लौधी, संगीता यादव जिला महासचिव, सारदा लौधी, ककिरन लौधी, नाजरिन कुरैशी, जिला सचिव, नीीलम शर्मा जिला सलाहाकार बनाई गई हैं।
छात्रवृत्ति सूची को वैवसाइड पर पूर्ण करें
मथुरा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त माघ्यमिक व उच्च माघ्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्यो को अवगत कराया हैं कि पूर्व दशम छात्रवृत्ति एवं दशमात्तर छात्रवृत्ति की शुल्क प्रतिपूर्ति वर्ष 2016-17 हेतु समस्त कार्य नियमानुसार निधार्रित वैवसाइड पर उपलब्ध शासनादेशों के अनुसार पूर्ण किया जाना सुनिश्चित करें।





