
मथुरा। समाजवाद की साईकिलें पूरे प्रदेश में दौड़ रही हैं। प्रदेश में जनकल्याणकारी योजनाओं और जगह जगह हुये विकास बताये जा रहे हैं। सपा महानगर अध्यक्ष की आज नौवें दिन साईकिल यात्रा फिर अशोक हाॅस्पीटल से शुरू हुयी जिसमें समाजवाद लाने और पार्टी द्वारा इन चार सालों में कराये गये विकास कार्यों को आम जन को बताया गया। साईकिल यात्रा में जनपद के विकास की जगह-जगह ठोस तस्वीरें रखी गयीं। पूरे मथुरा-वृन्दावन क्षेत्र में विकास की साईकिलें दौड़ती रहेंगी। सड़क, बिजली पानी किसी से भी जनता को निराश न होने का डाॅ. अशोक अग्रवाल ने आज फिर वायदा दोहराया। हर जाति, वर्ग, धर्म सभी की एकजुटता को समाजवाद का नारा बताते सपा के नेता ने कहा कि मथुरा-वृन्दावन के लोगों को परेशानियों से नहीं जूझने देंगे। हर समस्या के निदान के लिये उनकी परेशानियां सुनी जायेंगी और उनका हल कराया जायेगा। वे शुरू से इस कार्य में जुटे हुये हैं। आम राजनैतिक दल, जनता की समस्याओं पर ध्यान नहीं देते लेकिन हम विकास और समस्याओं से लोगों को न जूझने देने का वादा करते हैं। सपा महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल और उनके साथ इस तेज धूप में चल रहे सपाईयों का जोश दिन प्रतिदिन बढता जा रहा है। जगह-जगह लोग डाॅ. अशोक की स्वच्छ और जनता के लिये की जा रही सेवाओं की छवि के चलते उन्हें सत्कार और सम्मान दे रहे हैं। काफिला आज फिर धौलीप्याऊ, टैंक चैराहा, सिविल लाइन, दामोदरपुरा, औरंगाबाद, तंतूरा, बालाजीपुरम, चंदनवन, मोतीकुंज होता हुआ अशोक हाॅस्पीटल पर समाप्त हुआ। साईकिल यात्रा का जगह-जगह पुष्पवर्षा, माल्यार्पण और स्वल्पाहार देकर कर स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार द्वारा वर्तमान में जनता के हितों के लिये और नई योजनाओं को भी जोड़ने की बात लोगों को समझाई गयीं। वहीं पुराने हो चुके जनप्रतिनिधियों से निजात दिलाने की जनमानस से मांग की गयी। अब तक छलावे के अलावा ऐसे नेताओं ने जनता के हितों के लिये कुछ नहीं किया। पार्टी के कार्यकर्ता चिल्ला-चिल्लाकर यह बात यात्रा के दौरान लोगों से कहते देखे गये। आज सपा की साईकिल यात्रा में सपा के महानगर अध्यक्ष डाॅ. अशोक अग्रवाल का अधिवक्ताओं द्वारा कलैक्ट्रेट पर चांदी का मुकुट पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर चन्द्रवीर यादव, जगदीश यादव, तनवीर अहमद सहित सैंकड़ों की संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे। वहीं बिरजापुर के भज्जी प्रधान, राधारमन ने नोटों की माला पहनाकर डाॅ. अशोक अग्रवाल का जोरदार स्वागत किया। साईकिल संदेश यात्रा में अरूण दीक्षित, शैलू पंडित, राजेश यादव, मुन्ना मलिक, मनोज खण्डेलवाल, छैलबिहारी, सतीश पटेल, रचित शर्मा, रवि यादव, सौरभ चैधरी, नईम, चंद्रमणि अग्रवाल, जगदीश बंसल, किशोरी श्याम जादौन, नीटू शर्मा, सतीश यादव, छैलबिहारी अग्रवाल, छैलबिहारी त्रिपाठी, गिर्राज पंडित, चै. कमल सिंह, वीरेन्द्र यादव, टीटू तोमर, कन्हैयालाल अग्रवाल, सहित भारी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
अशोक अग्रवाल ने की धराशायी मकान की छत बनवाने की घोषणा
मथुरा। गत दिनों शहर के चैक बाजार स्थित कुशकगली क्षेत्र में महेश ब्यास के मकान के अचानक धराशायी होने से हुये बड़े हादसे से दुखी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. अशोक अग्रवाल ने आज परशुराम जयंती के अवसर पर पंडित महेश ब्यास के घर पर जाकर उनकी पीड़ा को समझते काफी दिनों से जर्जर और धराशायी होकर गिरी मकान की छत के निर्माण की घोषणा की। सपा नेता ने इस दौरान कहा कि वे गरीबों के हर दुख-दर्द में उनके साथ हैं। पंडित महेश ब्यास के ऊपर जो विपदा आयी उससे उन्हें भारी दुख पंहुचा है। उनके परिवार के लोगों के प्रति उनकी पूरी सहानुभूति है। वे तो एक छोटा सा सहयोग कर रहे हैं। उन्होने टूटी पड़ी मकान की छत बनवाने की उसी समय घोषणा की। इससे वहां उपस्थित क्षेत्र के लोगों ने डाॅ. अशोक अग्रवाल का आभार व्यक्त किया।






Related Items
यह कैसा विकास! जब पीने के लिए शुद्ध पानी भी उपलब्ध न हो...
विकास की रोशनी से रुकी नक्सलवाद की बारूदभरी राह…!
छुपी हुई कमजोरियों के साथ विकास की कहानी है 'इंडस टावर्स'