नौहझील के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करती मथुरा की सांसद व सिने तारिका हेमा मालिनी।
मथुरा सांसद हेमा मालिनी।
मथुरा। जिला पंचायत चुनावों में अपनी-अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार में लगे हैं। मथुरा की सांसद व सिने तारिका हेमा मालिनी ने वार्ड नंबर 6 के प्रत्याशी अनिल अग्रवाल के समर्थन में नौहझील के रामलीला मैदान में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। सभा को संबोधित करते हुए हेमा ने कहा कि भाजपा ने विकास कराने के लिए काफी योजनाऐं तैयार की हैं। जो जल्द ही मथुरा जनपद में दिखायी देने वाली हैं। सांसद हेमा मालिनी ने विकास के लिए जिला पंचायत में भाजपा प्रत्याशियों को जिताने की बात कही। इस मौके पर राजकुमार अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, निष्कलंक मिश्रा, विवेक जिंदल, राजेेन्द्र अग्रवाल, मोरध्यज अग्रवाल, गोपाल जिंदल आदि मौजूद रहे।





