
अवैध कालोनियों को ढ़हाने गयी टीम में विप्रा के सचिव एसबी सिंह एवं जेई एसपी सिंह एक कालोनी को लेकर चर्चा करते हुए
गोवर्धन। मथुरा के बाद अव विकास प्राधिकरण के आला अधिकारियों ने गोवर्धन क्षेत्र में बनी अवैध काॅलोनियों की तरफ कडा रूख किया है। जहाॅ छोटी गिर्राज परिक्रमा मार्ग की सात अवैध काॅलोनियों पर महाबलि का चाबुक चलाकर ध्वस्तिकरण अभियान चलाया वहीं गतमहा विकास प्राधिकरण द्वारा मथुरा शहर की कई रसूखदारों की बडी बडी बिल्डंग इमारतों पर महाबलि चलाकर ध्वस्तिकरण अभियान चलाया गया था। वही अभियान विकास प्राधिकरण के अधिकारियो द्वारा शुक्रवार को गोवर्धन गिरिराज महाराज की छोटी परिक्रमा मार्ग स्थित बनी अवैध काॅलोनियों में देखने को मिला जहां महाबलि ने काॅलोनियों की बाउन्ड्रीवाल, बिजली के खम्बे, सड़क, मकानों को बेरहमी से तोड दिया गया। लेकिन तोड फोड का असर काॅलोनाईजरों पर नही बल्कि ग्रह स्वामियों पर ही पडा। जब कि मथुरा बृन्दावन के साथ साथ गोवर्धन धाम प्रमुख तीर्थ होने की बजह से यहां देश विदेश के लोग अपना घर बनाकर रहने लगे है। वही कस्वा की बढती आवादी का भरपूर लाभ उठाते काॅलोनाईजरों द्वारा लोगों को गुमराह कर बिना विकास प्राधिकरण की अनुमति के प्लाट उपल्बध करा दिये गये। जिन्हे शुक्रवार को बिकास प्राधिकरण द्वारा अवैध निर्माण कार्य मानते हुए तुडवा दिया है। बही विकास प्राधिकरण सचिव एस0बी0 सिंह से बात हुई तो बताया कि गोवर्धन गिरिराज धाम की छोटी परिक्रमा मार्ग में स्थित सात काॅलोनी श्रीधाम, राधिका बिहार कुसुमसरोवर आदि कालोनाइजर शेखर जैन, राजू अग्रवाल, बन्धु अग्रवाल, परशुराम शर्मा गाॅठोली, बच्चू सिंह साॅखी नगला आदि ने प्लाट स्वामियों को 143 जेड ए आर के नाम पर फर्जी प्लाट बेचकर लोगों को ठग लिया है। बही विकास प्राधिकरण अधिकारियों ने अखवार चेनलों के माध्यम से लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि 143 कराने से काॅलोनी एप्रूब्ड नही होती उसमें प्राधिकरण का नक्सा के साथ स्वीकृती अहम होती है।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS