विकास बाजार गाँधी प्रतिमा से निकेलेेगी स्वतन्त्रता दिवस की प्रभात फेरी

मथुरा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला की अध्यक्षता में गत दिनांे स्वतत्रंता दिवस को विधिवत् भव्यतापूर्वक मनाये जाने के सम्बन्ध में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि प्रातः 6.30 से 7.30 बजे स्कूली बच्चों द्वारा प्रभात फेरी विकास बाजार से शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई उदगम स्थल पर समाप्त होगी। प्रातः 8.00 बजे समस्त सरकारी भवनों, समस्त शिक्षण संस्थाओं में ध्वजारोहण होगा। देश पर शहीद हुए देश भक्तों के पे्ररक प्रसंग दोहराये जायेगे जिससे राष्ट्रीय चेतना जागृत हो, बच्चों में देशपे्रम की भावना जागृत करने वाले नाटक, विचार गोष्ठी, वाद विवाद प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, निबन्ध लेखन, स्कूल चलो अभियान की जानकारी तथा साक्षरता दर बढ़ाने हेतु कार्यकक्रम जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा आयोजित कराये जायेगे। जनपद की सभी तहसीलों में उप जिलाधिकारी, तहसीलदार स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को सम्मानित करेगें। प्रातः 9.00 बजे क्रासकन्ट्री रेस का आयोजन रायफल क्लब से होगा तथा प्रातः 9.00 बजे ही प्रत्येक नगर पालिका व नगर पंचायतों में एक-एक चयनित मलिन बस्ती में सफाई अभियान चलाया जायेगा। प्रातः 10ः00 बजे से सघन वृक्षाररोपण तथा प्रातः 11ः00 बजे से राष्ट्रीय एकता, अखण्डता, धर्म निरपेक्षता, सामाजिक समरसता, एवं साम्प्रदायिक सौहार्द की भावना से ओत प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम गाॅधी पार्क पर लक्ष्मीदास हाॅल पर सम्पन्न होगे। गत वर्षों की भाॅति विकास बाजार राष्ट्रपिता महाॅत्मा गाॅधी की प्रतिमा पर एवं होलीगेट पर 14 अगस्त तथा 15 अगस्त को पर्याप्त सजावट एवं प्रकाश व्यवस्था तथा वृन्दावन में यमुना किनारे स्थित अमर शहीद श्री लक्ष्मण स्मारक पर साफ सफाई तथा प्रकाश व्यवस्था एवं कस्बा राया में भी स्व0 राजा महेन्द्र प्रताप सिंह स्मारक पर भी सफाई एवं प्रकाश करने के निर्देश दिये गये है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजकीय जिला चिकित्सालय में मरीजों को मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा फल वितरण, बाल शिशु सदन (अनाथालय) में तथा महिला आश्रय चैतन्य बिहार में भी फल आदि का वितरण होगा। जिलाधिकारी बी0 चन्द्रकला ने बैठक में उपस्थित अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों तथा जनपद वासियें सेे अपील की है कि वे इस पर्व को धार्मिक त्यौहार की भाॅति अपने अपने मकानों पर दीपावली की तरह प्रकाश व्यवस्था करें तथा घरों के आसपास साफ सफाई का भी पर्याप्त व्यवस्था रखें तथा अपने बच्चों में भी देशपे्रम की भावना जागृत करें।

------------------------------------------

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti