विट्ठलेश महाराज की पुण्यस्मृति में होगी

बृज चैरासी कोस तीर्थ दर्शन यात्रा

मथुरा। विट्ठलेश जी महाराज की पुण्यस्मृति में गोपाल वैदिक सदधर्म संरक्षण समिति द्वारा श्री गोपाल वैष्णव पीठ के तत्वावधान में प्रचलित परम्परा बृज मण्डल तीर्थ दर्शन यात्रा की स्वर्णजयन्ती 50 वर्ष पूर्ण होने परद्ध अमृत महोत्सव के प्रचलित आयोजनों की मंगलमयी बेला में वर्तमान पीठाधीश्वर पुरूषोत्तम लाल महाराज के निर्देशन एवं सानिध्य में मथुरा बृज मण्डल चैरासी कोस यात्रा का आयोजन 27 नवम्बर को विश्रामघाट से नियम ग्रहण व यमुना पूजन करके प्रारम्भ होगा जिसके सम्बन्ध में बृज यात्रा संयोजक यदुनन्दन लाल बाबा ने बताया कि बृज चैरासी कोस की सातवीं यात्रा है और प्रथम यात्रा के पचास वर्ष पूर्ण होने पर अमृत महोत्सव स्वर्णजयन्ती वर्ष के रूप में तीर्थ दर्शन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा कल प्रातः दस बजे गोपाल मंदिर से शोभायात्रा के रूप में विश्रामघाट के लिए प्रस्थान करेगी तथा मध्यान्ह 3 बजे मथुरा अन्र्तगृही दर्शन परिक्रमा विश्राम घाट से प्रारम्भ होगी। शनिवार 28 नवम्बर को प्रातः 11 बजे से गोपाल मंदिर से मधुवन के लिए प्रस्थान करेगी। यात्रा का सम्पूर्ण क्रम 45 दिन का रहेगा जो 10 जनवरी 2016 को पूर्ण होगी। यात्रा में विभिन्न तीर्थस्थलों पर विशेष मनोरथों का आयोजन होगा जिसमें प्रमुख आयोजन 7 दिसंबर को सुरभिकुण्ड से सामूहिक दूध की धारा की गिर्राज परिक्रमा और 8 को गोपाल यज्ञ, 9 को गोवर्धन पूजा व छप्पन भोग का आयोजन सुरभि कुण्ड पर होगा। 19 को बरसाने में ब्यावले का मनोरथ और 21 को गीता जयन्ती महोत्सव नंदगांव में, 30 को गरूणगोविन्द महाराज का अभिषेक व पूजन, 2 जनवरी को वृन्दावन में विद्वत सम्मेलन, 4  को यमुनाजी का कुनवाड़ा व यमुना पूजन, श्रृंगारघाट पर होगा। 6 जनवरी को दाऊजी मे ठण्डाई का विशेष मनोरथ, 8 को मथुरा अगामन शोभायात्रा व पूजन, 9 को मथुरा पंचकोसी सामूहिक परिक्रमा का आयोजन किया जायेगा। यात्रा के अंतर्गत भगवत कथा वार्ता लीा स्थलों के दर्शन गुप्त, लुप्त तीर्थों के विशेष दर्शन व महत्व पर अनेक विद्वान के प्रवचन बाबा महाराज के सदुपदेश, सामूहिक भगवन्नाम संकीर्तन, बृज संगीत संकीर्तन समाज सामूहिक जपात्मक पुरश्चरण, वेद पाठ श्रीमदभागवत पारायण यज्ञ संत एवं विद्वत सम्मेलन सांस्कृतिक धर्मजागरण एवं बृज में निवास करने वाले संपूर्ण विश्व के तीर्थों का अर्चन, पूजन एवं दर्शन व कुण्ड सरोवर स्नान दर्शन एवं गुप्त और लुप्त तीर्थों का प्रकाशन है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti