विदेशी महिला का बैग लूटा


मथुरा। गोवर्धन कस्बा क्षेत्र में अपराधों का सिलसिला नहीं रूक पा रहा है। आज सुबह राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित नगला सांखी में बाइक पर सवार दो अज्ञात लुटेरों ने विदेशी पर्यटक महिला का कैमरा और बैग लूट लिया जिसमें नगदी भी थी। अभी तक लुटेरों का पता पुलिस नहीं लगा पायी है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पंहुची। मिली जानकारी के अनुसार रशिया की रहने वाली सिमकेमिंग उर्फ राधा रशा दासी अपने साथियों के साथ वृन्दावन से गोवर्धन परिक्रमा देने आयी थी। सुबह करीब छह बजे परिक्रमा के दौरान राधाकुण्ड परिक्रमा मार्ग स्थित नगला सांखी के पास बाइक पर सवार दो लुटेरों ने महिला का बैग छीन लिया और फरार हो गये। बताया गया कि बैग में निकोन का कैमरा और दो हजार रूपये नगद थे। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti