मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेंस विधन मंडल दल के नेता तथा विधायक मथुरा, वृन्दावन प्रदीप माथुर ने सुरेश प्रभु रेल मंत्री भारत सरकार तथा श्रीमती हेमा मालिनी सांसद मथुरा को पत्र भेजकर वृन्दावन रोड़ रेलवे स्टेशन के उच्चीकरण तथा मथुरा से लखनऊ के लिये नई रेलगाड़ी के परिचालन हेतु अनुरोध किया है तथा आगामी बजट में इन प्रस्तावों को शामिल किये जाने हेतु कहा है। जिससे न केवल मथुरा -वृन्दावन के लोगों को सुविधा मिलेगी अपितु बाहर से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी।





