विद्यायक माथुर ने विधान सभा में टेनिस के लिए माॅग उठाई

मथुरा। विधान सभा में उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता प्रदीप माथुर ने अपने विधान सभा क्षेत्र मथुरा से संबंधित जनपदीय स्टेडियम में लाॅन टेनिस खेलने क प्राविधान के मुद्दे को उठाया, जिसे अध्यक्ष विधान सभा ने स्वीकृत कर शासन को कार्यवाही हेतु संदर्भित कर दिया। मथुरा स्थित जनपदीय स्टेडियम में स्थान न होने के कारण उसमें लाॅन टेनिस खेलने का कोई प्राविधन न होने तथा स्थानीय जनता की प्रबल माॅग पर इस संबंध में उनके द्वारा किये जा रहे प्रयासों जिसमें कि पूर्व में जिला योजना में इसका प्राविधान कराया गया था किन्तु तत्कालीन ब0स0पा0 सरकार में कोई कार्य न हो पाने के कारण वर्तमान में मथुरा वृन्दावन रोड पर 100 शैया हाॅस्पिटल के पास जहां पर 03 से 05 एकड़ भूमि उपलब्ध है, पर प्रमुख सचिव, खेलकूद, उ0प्र0 शासन, निदेशक खेलकूद उ0प्र0 तथा जिलाधिकारी मथुरा को आदेश प्रदान कर उक्त ग्रामसभा की भूमि इस कार्य के लिए ली जा सकती है और इस पर लाॅन टेनिस के 03 कोर्ट, दर्शक दीर्घ, वेटिंग रूम, ट्यूबवेल की बोरिंग, प्रकाश की व्यवस्था तथा मार्ग इत्यादि बनाकर एक अच्छा लाॅन टेनिस स्टेडियम बनाया जा सकता है। इसलिए प्रदीप माथुर ने जनहित में प्राथमिकता के आधर पर मथुरा जनपद में लान टेनिस का 03 कोर्ट का स्टेडियम बनाये जाने हेतु आगणन बनाये जाने तथा आगणन अनुसार धन आवंटित कर कार्य कराये जाने हेतु। मथुरा कोे पूर्ववर्ती केन्द्र की यू0पी0ए0 सरकार में पर्यटन विभाग के मेगा डेस्टीनेशन स्कीम के अन्तर्गत विकास हेतु चयनित करवाया था जिसमें अन्य मदों के अलावा मथुरा स्थित विश्राम घाट से कंस किले तक के घाटों के निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण हेतु लगभग रुपये 14 करोड़, गोकुल के घाटों की मरम्मत एवं चिन्ताहरण महादेव, महावन में घाटों के निर्माण हेतु केन्द्र सरकार द्वारा धनराशि अवमुक्त की गयी थी। यह धनराशि वित्त विभाग, उ0प्र0 शासन द्वारा अभी तक निर्गत नहीं किया गया है। प्रकरण 02 वर्ष से लंबित है और सिंचाई विभाग, मथुरा को अभी तक हस्तान्तरित नहीं की गयी है। जहाॅ एक ओर उक्त घाटों के निर्माण में विलम्ब हो रहा है वहीं दूसरी ओर निर्माण सामग्री के दामों में वृद्वि होने के कारण उक्त परियोजना की लागत लगभग 30 करोड़ की करीब पहुॅच गयी है, जिसमें अवशेष लगभग 16 करोड़ सिंचाई विभाग द्वारा दिया जाना है। ऐसी स्थिति में उक्त मद हेतु पूर्ववर्ती यू0पी0ए0 सरकार द्वारा जारी लगभग 14 करोड़ की धनराशि तत्काल सिंचाई विभाग, मथुरा प्रखण्ड को स्थानान्तरित किया जाना अति आवश्यक है। भारतीय क्रिकेट टीम द्वारा दक्षिण अफ्रीका पर 130 रनों से विजय तथा क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के उपलक्ष्य में प्रदीप माथुर ने सदन के माध्यम से भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई दिये तथा तीसरी बार विश्व कप विजेता बने, के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti