विद्यार्थी परिषद ने मनायी नेताजी की जयन्ती

गोवर्धन। अखिल भारतीय विधार्थी परिषद गोवर्धन इकाई द्वारा कस्वे की मुरारी कुं्ज के सभागार में नेताजी शुभाष चन्द बोस की 118 वीं जयंती के अवसर पर परिषद् द्वारा राष्ट्र व्यापी अभियान नशा मुक्त, पर्यावरण युक्त स्वच्छ भारत के तहत एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया। जिसमे गोवर्धन क्षेत्र के सैकड़ो छात्रो ने भड़ चढ़ कर भाग लिया। नेता जी शुभाष चन्द बोस की 118 वीं जयंती के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् गोवर्धन इकाई द्वारा राष्ट्रव्यापी अभियान नशा मुक्त, पर्यावरण युक्त स्वच्छ भारत के तहत गोवर्धन कस्वे की मुरारी कुं्ज के सभागार में एक गोष्ठी आयोजित की गयी गोष्ठी में मुख्य अथिति के रूप में आये परिषद् के प्रदेश सहमंत्री आकाश चैधरी ने छात्रो को परिषद् के संगठन, रचनात्मक एवम् आंदोलन विषयो से अवगत कराते हुए नशा मुक्त, पर्यावरण युक्त स्वच्छ भारत का संकल्प दिलाया तो वही परिषद् के सदस्यों ने नेता जी शुभाष चन्द बोस अमर रहे के जमकर नारे लगाये। इस दौरान अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के सैकड़ो सदस्य मौजूद थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti