मथुरा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने यूपीएससी परीक्षा पेपर के दोबारा आउट होने तथा परीक्षा रदद किये जाने पर छात्रों द्वारा किये जा रहे विरोध के समर्थन में विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं पर प्रदर्शन के दौरान अनिल यादव के भाई द्वारा दर्जनों हथियारबन्द बदमाशों के साथ हमला कर मारपीट व फायरिंग की गई। विद्यार्थी परिषद ने इसके विरोध में स्थानीय जुवली पार्क में अनिल यादव के भाई अरविन्द यादव की गिरफ्तारी की माॅग करते हुए अनिल यादव का प्रतीकात्मक पुतलें का दहन किया। कार्यकर्ता नगरी मंत्री दीपक गोला के नेतृत्व में एकजुट हुए तथा प्रतीकात्मक पुतलें का दहन किया। इस अवसर पर दीपक गोला, व नगर सहमंत्री अन्सुल गोस्वामी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद अनिल यादव व उसके भाई के विरूद्व पूरे प्रदेश में आन्दोलन करेगी। कार्यक्रम में योगेन्द्र वर्मा, आकाश चैधरी, उमेश शर्मा, अकिंत राठौर, पारूल त्रिपाठी, अकिंत निषाद, राहुल, नितेश दीपक सारस्वत, अभिषेक, रिन्कू मुकेश, उदयसिंह, गिरीश यादव, दुष्यन्त, रवि यादव, आदि ने अरविन्द यादव की गिरफ्तारी किये जाने की माॅग की।





