विद्यालय में गबन को लेकर हुई पंचायत में सपा नेता व किसानों में हुई तकरार

विद्यालय प्रबन्धक ने किसान नेता को दी देख लेने की धमकी

मथुरा। जनपद के थाना नौहझील क्षेत्र के गाॅव बाजना में बाजना इन्टर कालेज में शासन से आई धनराशि के गबन के आरोप लगाते हुए किसान नेता रामबाबू कटेलिया ने इसकी शिकायत शासन से की गई थी। जिसकी जाॅच शुरू हुई तो विद्यालय के प्रबन्धक सपा नेता ने किसान नेता को विद्यालय प्रांगण में आयोजित पंचायत में बुलाया लेकिन पंचायत में दोनो नेताओं के मध्य तरकरार हो गई और सपा नेता ने किसान नेता रामबाबू कैटेलिया को देख लेने की धमकी दे डाली। जिसकी शिकायत किसान नेता रामबाबू कटेलिया ने थाना पुलिस को दी हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार ब्लाक नौहझील के गाॅव बाजना में सरकार से सहायता प्राप्त बाजना इन्टर कालेज हैं। जिसके प्रबन्धक सपा नेता राम स्वरूप चैधरी हैं। प्रबन्धक राम स्वरूप चैधरी ने शासन में पैठ के चलते विद्यालय के विकास के लिए लाखों रूपयें की धनराशि शासन से स्वीकृत कराई गई। जब इसकी जानकारी किसान नेता रामबाबू कटेलिया को हुई तो उन्होंने शासन में विद्यालय प्रबन्धक द्वारा 35 लाख रूपयें का गबन का आरोप लगाते हुए शिकायत कर दी। सपा नेता को इस शिकायत की जानकारी हुई तो उन्होंने क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से विद्यालय प्रांगण में एक महापंचायत बुलाई जिसमें शिकायतकर्ता व किसान नेता रामबाबू कटेलिया को भी बुलाया गया था। क्षेत्रीय लोगों के अनुरोध में किसान नेता रामबाबू कटेलिया महापंचायत में पहुंचे। अभी पंचायत सौहार्दपूर्ण वातावरण में चल ही रही थी कि तभी विद्यालय में विकास के लिए आई धनराशि के गबन को लेकर सपा नेता व किसान नेता दोनो के मध्य वाद विवाद होने लगा और थोड़ी देर में विवाद इतना वढ़ गया कि दोनो नेता झगड़ें पर आमदा हो गये। जिन्हें महापंचायत में मौजूद लोगों न बमुश्किल शान्त कराया। लेकिन इस दौरान सपा नेता रामस्वरूप चैधरी ने किसान नेता रामबाबू कटेलिया को देख लेने की धमकी दे डाली। जिस पर किसान नेता रामबाबू कटेलिया ने इसकी तहरीर थाना नौहझील में जान व सुरक्षा की माॅग करते हुए तहरीर दी हैं।

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti