गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते नन्हें मुन्हे बच्चे
मथुरा। जनपद के सभी विद्यालयों में 67वां गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। गोवर्धन रोड स्थित ज्ञानदीप शिक्षा भारती में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह मात्र गीत - संगीत या भाषणों तक सीमित न रहकर प्रेरणात्मक संदेशों के साथ सम्पन्न हुआ। मुख्य अतिथि समाजसेवी रमेश चन्द्र मीतल द्वारा ध्वजारोहण के पश्चात् ज्ञानदीप के सुसज्जित मंच पर बाल कलाकारों ने राष्ट्रभक्ति कार्यक्रमों की लडि़यों से माला पिरो दी। ‘कैसे गाऊँ गीत देश की सीमा शोले उगल रही‘ गीत की मार्मिक प्रस्तुति देखकर दर्शकों के अश्रु छलक पड़े। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का निर्देशन संध्या सक्सैना तथा उमा रावत ने एवं संचालन नीलम माहेश्वरी ने किया।
इस अवसर पर रमेश कुमार शर्मा एडवोकेट, डा. राजेन्द्र कृष्ण अग्रवाल, एचआर सगर, दिनेश दीवान एडवोकेट, राधा बिहारी गोस्वामी, कल्याण दास ब्रजवासी, श्रीमती ओमवती अग्रवाल आदि प्रमुख नागरिक उपस्थित थे।
वहीं कस्बा सौंख में विभिन्न संस्थाओं द्वारा गणतंत्र दिवस बडी धूमधाम से मनाया गया। नगर पंचायत कार्यालय पर चेयरमैन शिवशंकर वर्मा ने ध्वजारोहण किया। ज्ञान एजूकेशन इन्स्टीट्यूट लालपुर में संस्थापक ज्ञानवती देवी व पूर्व सांसद तेजवीर सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। बाबा कढेरासिंह विद्या मन्दिर नगला अक्खा में आरएसएस के ब्रज प्रान्त प्रचारक डा. हरीश जी व चेयरमैन सुरेश सिंह ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। आकांक्षा पब्लिक स्कूल में प्रबन्ध निदेशक नीतू शर्मा व नेहा शर्मा ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। चैधरी शिवलाल नन्दलाल विद्या मन्दिर में प्रबन्धक सुधीर बाबू अग्रवाल एवं सौख चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। सरस्वती विद्या मन्दिर में पूर्व चेयरमैन मनीशंकर बंसल, व्यवस्थापक राजेन्द्र अग्रवाल व छैलबिहारी वैद्य ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। चन्द्रभान जयदेवी विद्यालय में पूर्व चेयरमैन मनीशंकर बंसल और विक्रम बजाज ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया, जूपीटर स्कूल में प्रबन्धक त्रिलोक चंद शर्मा ने, स्थानीय पुलिस चैकी में चैकी प्रभारी सत्यवीर सिंह यादव ने, प्रथामिक विद्यालय श्यौवा में प्रधान बबीतादेवी व प्रधानाध्यापक सुमन गौतम ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण किया। महात्मा गाॅधी स्मारक इण्टर काॅलेज में प्रबन्धक हेमराज चैधरी, जनता उच्च माध्यमिक विद्यालय नगला जंगली में प्रबन्धक जगदीश कुन्तल, आत्म निर्भर सहकारी समिति मल्हू में हरीराम, आत्म निर्भर सहकारी समिति बछगांव में फतेह सिंह, आत्म निर्भर सहकारी समिति सींगापट्टी में हेमराज सिंह कुन्तल, सहकारी संघ सौंख पर चेयरमैन जगदीश कुन्तल, बृजधाम विद्या मन्दिर में प्रधानाचार्य किशन सिंह, प्राथमिक विद्यालय सौंख प्रथम व द्वितीय में चेयरमैन शिवशंकर वर्मा, समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यालय पर नगर अध्यक्ष लक्ष्मन कुशवाह, आरपी कम्प्यूटर संस्थान में वरिष्ठ शिक्षक हरीसिंह वर्मा व संचालक रिशी पचैरी, ज्ञानदीप पब्लिक स्कूल में प्रबन्घक गोविन्दा शर्मा, बसपा के कैम्प कार्यालय पर पूर्व विधानसभा अध्यक्ष बबलू पिप्पल, श्रीकृष्ण विद्या मन्दिर में प्रबन्धक रोहिताश्व कुन्तल, ध्वाजारोहण किया। इस मौके पर प्रबन्धक गिरीश शर्मा, बबलू,, सुखलाल, पे्रमसिंह माहौर, सभासद छीतो सिंह, सुभाष चन्द, सुरेश चन्द, दीपक वर्मा, अनिल कुमार, अशोक , शिव कुमार गुप्ता, मदन खां, विजय सिंह, बबलू सिंह, गोरर्धन कुशवाह, नरेन्द्र चैधरी, वीरेन्द्र सिंह, गौरव अग्रवाल, संजय शर्मा, विजय सिंह, डालू चैधरी, सुनील सिंह, छोटेलाल, ममता, कर्मवीर सिंह आदि उपस्थित थे।
वहीं बरसाना के महाराणा प्रताप राज पुताना युवा संगठन के अध्यक्ष टीकम सिंह और पदाधिकारियों एवम कार्यकर्ताओं ने 67 वां गणतंत्र दिवस प्राइमरी पाठशाला स्कूल में झंडा रोहण करके और वच्चो को पुरुस्कार वितरण करके मनाया। अध्यक्ष ,टीकम सिंह,हेमंत,दीनू,रविन्द्र प्रताप, रनवीर, लछमन, हरिओम, शक्ति सिंह, धीरज, हीरालाल और स्कूल के प्रधानाचार्य व अमित कुमार समस्त स्टाफ ने उपस्थित होकर झंडा फेराया और संस्कृतिक कार्यक्रम भी कराया ।
वहीं जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर काॅग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रातः बजे होली गेट से प्रतिवर्ष की भाॅति प्रभातफेरी का शुभारंभ किया। भरतपुरगेट, चैंक बाजार, तथा नगर भ्रमण करते हुये काॅग्रेसी कार्यकर्ता अमर शहीदों के जयघोषों के नारे लगाते हुये चल रहे थे। इस अवसर पर जिला काॅग्रेस कार्यालय सेठ बाड़ा पर प्रभातफेरी का समापन हुआ। जिला कार्यालय सेठ बाड़ा पर जिला अध्यक्ष सोहन सिंह सिसौदिया ने ध्वजारोहण किया। शहर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष आबिद हुसैन ने होलीगेट स्थित कार्यालय पर झंडा रोहण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में काॅग्रेस विधान मण्डल दल के नेता एवं विधायक मथुरा-वृन्दावन प्रदीप माथुर ने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस भारत का राष्ट्रीय त्योहार है, जिसे हर वर्ग और हर मजहब के लोग एक साथ मिलकर अमर शहीदों को नमन करते हुये श्रद्धा-सुमन अर्पित करते है। सामप्रादायिक शक्तियाॅ देश की एकता और अखंडता में बाधा उत्पन्न कर रही है। हम सभी काॅग्रेस कार्यक्रर्ताओं को संकल्प लेकर देश की एकता और अखंडता को बनाये रखने के लिये कार्य करना चाहिये। वहीं कृष्ण-जन्मस्थान स्थित बालगोपाल शिक्षा सदन में सरसठवां गणतंत्र-दिवस परंपरागत धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्तिपरक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। बच्चों को सम्बोधित करते हुए संस्थान के जनसम्पर्क अधिकारी विजय बहादुर सिंह ने देश की आघदी को सुरक्षित रखने, लोकतंत्र को जिन्दा बनाये रखने व सदैव सत्य के मार्ग पर चलते रहने के अपील बच्चों से की। संस्थान के संयुक्त मुख्या अधिशासी जरजीव श्रीवास्तव ने बच्चों से बड़ा आदमी बनने व देश की सेवा के लिए तत्पर रहने का आह्वाहन किया। शिक्षा-सदन की निदेशिका शशि श्रीवास्तव द्वारा सभी उपस्थितजन का आभार व्यक्त किया गया।





