विद्युत कटौती से आक्रोशित लोगो ने एसडीओ के कार्यालय पर लगाया ताला

विद्युत विभाग के कार्यालय पर जमकर की नारेबाजी 

मथुरा। विद्युत कटौती से आक्रोशित कस्बा राया के लोगो ने आज बिजलीघर पर धरना देकर विद्युतकर्मियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, इस दौरान मौके से एसडीओ सहित सभी विद्युतकर्मी भाग खडे़ हुये, कई घंटे के इंतजार के बाद जब कोई विद्युुत अधिकारी नही लौटा तो धरना देने वाले लोग थाना राया एसएसआई को ज्ञापन सौंप वहां से चले गये। ज्ञात रहे लंबे अर्से कस्बा राया मे अघोषित विद्युत कटौती चल रही है। बिजली आने का और जाने का कोई समय निर्धारित नही है। जिसके चलते लोग परेशान है। कस्बे के आक्रोशित लोगों ने आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकताओं एवं भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में बिजलीघर पहुंच विद्युतकर्मियो के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। आक्रोशित लोगों की भीड देख एसडीओ राया एंव विद्युतकर्मी बिजलीघर से गायब हो गये। गुस्साएं लोगों ने उपखंड अधिकारी के कार्यालय एंव अन्य आॅफिसों के दरवाजे बंद कर दिये तथा उन पर ताले जड़ दिये। लोगों द्वारा किये जा रही नारेबाजी सुन थाना राया पुलिस मौके पर पहुंच गयी और लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी लेकिन मौजूद लोग कुछ भी सुनने को तैयार नहीं हुये करीब चार घंटे धरना देने के बाद भी जब कोई विद्युतकर्मी या अधिकारी बिजलीघर नही पहुंचा, तो लोग परेशान हो थाना राया के वरिष्ठ उपनिरीक्षक को ज्ञापन सौंप वहां से निकल गये। 

 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti