विद्युत चोरी पकडवाने पर शिकायत कर्ता को मिल रही धमकी

मथुरा। शहर के गऊघाट लाल दरवाजा निवासी मुकेश कुमार पुत्र द्वारिका प्रसाद ने उत्तर प्रदेश पावर कापोरेशन के पुलिस महानिरीक्षक सर्तकता को लिखे पत्र में कहा है कि उसने गऊघाट क्षेत्र की बन्द गली में एक मकान के अन्दर दो पावर कनेक्शन लेकर विद्युत चोरी की शिकायत प्रार्थना पत्र से की थी। इस पर कार्यवाही करते हुए सर्तकर्ता विभाग के उप निरीक्षक एनसी शर्मा ने टीम के साथ छापा तो मारा लेकिन केविल की वीडियों ग्राफी नहीं कराई और शिकायत कर्ता का नाम भी बता दिया। जिसके चलते अब उसें विद्युत चोरों द्वारा जान से मारने की साथ साथ परिवार को भयभीत किये जाने की धमकी दी जा रही हैं। पत्र में कार्यवाही की माॅग की हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti