विद्युत विभाग के भ्रष्टाचार के खिलाफ ज्ञापन देते इंटक के जिलाध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी
मथुरा। इण्टक जिलाध्यक्ष ताराचंद गोस्वामी ने आज डीएम को दिये ज्ञापन में कहा कि भ्रष्टाचार पर आपके मौन रहने पर हम आपको गुलाब का फूल भेंट करते हैं। विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार और एसडीओ ग्रामीण जसवंत सिंह के उसमें लिप्त होने और मुख्य दोषियों को विभाग द्वारा बचाने और संविदाकर्मी को फंसाने के मामले में निष्पक्ष जांच कराने और दोषी एसडीओ को तत्काल सजा देने की मांग की। ज्ञापन में अंडरग्राउण्ड केबिल लाइन में व्याप्त अनियमितता, केएन कंपनी के कर्मचारी एवम विभाग के अधिकारियों द्वारा जनता से दुव्र्यवहार किया जा रहा है। रक्षाबंधन और जन्माष्टमी पर बाहर से लाखों श्रद्धालु आते हैं। इसे देखते हुये विद्युत कटौती बंद की जाये। इस अवसर पर राजेश शर्मा, अनु शर्मा, लोकेश शर्मा, माया देवी, प्रेमवती, सुशील वर्मा, कुसुमलता, बसंती देवी, टीटू पंडित, आरके जैन, दीपक चैहान, मीना चैधरी आदि उपस्थित थे।





