सिटीमजिस्ट्रेट मौके पर पहुॅचे
एसडीओ विद्युत को मोबाइल ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश
मथुरा। बिजली पानी की समस्या को लेकर आज शहर के द्वारिकाधीश क्षेत्र में स्थित कंसखार मण्डी के पास गतआश्रम टीला, विश्राम घाट, सतघड़ा के लोगों ने जाम लगाया और जमकर विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की।
क्षेत्रीय लोगों का कहना था पिछले दो दिन से इस क्षेत्र का ट्रांसफामर फंुक जाने के कारण विद्युत सप्लाई बाधित होने के क्षेत्रीय लोगों को भीषण गर्मी के मौसम में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्रीय लोगों का कहना था कि एक तरफ जिलाधिकारी 20 घण्टे विद्युत देने की बात कर रहे हैं जबकि स्थिति यह है कि शहरी लोगों को मुश्किल चार-पांच घण्टे ही विद्युत सप्लाई मिल पाती है। क्षेत्र की तमाम केबिलें जर्जर अवस्था में है जिसकी वजह से आये दिन फाॅल्ट होने के कारण घण्टों विद्युत सप्लाई बाधित हो जाती है। विद्युत विभाग के अधिकारियों का ध्यान जर-जर केबिलों को बदलवाने की दिशा में नही है।
जाम लगाने वालों के आक्रोश को देखते हुए नगरमजिस्ट्रेट रामअरज यादव और एसडीओ विद्युत तथा अवर अभियन्ता विद्युत मौके पहुंच गये। सिटी मजिस्ट्रेट ने क्षेत्रीय लोगों को आश्वासन दिया कि एक घण्टे के अन्दर मोबाइल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था कर दी जायेगी। उन्होंने एसडीओ विद्युत को निर्देश दिये कि बरसात से पहले जर्जर विद्युत केबिलें बदल जानी चाहिए इसमें उदासीनता बरतने वाले लोगों के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। सिटी मजिस्ट्रेट के आसवाशन के बाद लोगों ने जाम खोल दिया। जाम लगाने वालों में आशीष चतुर्वेदी, गौरव पौडे, हिमेश शास्त्री, पं. हरीशरण शर्मा, मुरली चैबे, गोपाला शास्त्री, पूर्व सभासद विमला चतुर्वेदी, सीपू चोबे, सुरेंद्र चतुर्वेदी,भोला बाबा, धर्मू पण्डित, आशीष चतुर्वेदी, दिनेश चतुर्वेदी, महेश चतुर्वेदी, जितेन्द्र, गजोला, टिल्लू चैधरी, संन्जू खण्डेलवाल आदि मौजूद थे।






Related Items
वेबफेअर में होगा सूचना उद्यमियों से जुड़ी समस्याओं पर मंथन
ऑनलाइन व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर वेबफेअर में हुआ मंथन
ऑनलाइन व्यापार से जुड़ी समस्याओं पर वेबफेअर में होगा मंथन