विधान सभा के तीन उम्मीदवारों पर चुनाव लड़नें पर रोक

मथुरा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी प्रशासन धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी विज्ञप्ति में अवगत कराया है कि विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2012 में 81 छाता सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लडने वाले उम्मीदवार लोकमणि कान्त जादौन ग्राम नरी तहसील छाता जिला मथुरा, अजयपाल सिंह ग्राम व पोस्ट नरी तहसील छाता जिला मथुरा एवं माधो ग्राम व पोस्ट शिवाल तहसील छाता जिला मथुरा एवं 82 मांट विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचन लडने वाले उम्मीदवार वीरेन्द्र सिंह, ग्राम कसेरा कला पोस्ट दरबै जिला मथुरा को निर्वाचन व्यय लेखा दाखिल न किये जाने पर भारत निर्वाचन आयोग के आदेश सं0 76/उ0प्र0 वि0स0/2012 दिनांक 7 नवम्बर 2014 के अन्तर्गत संसद के किसी भी सदन के या किसी राज्य या संघ राज्य क्षेत्र की विधान सभा एवं विधान परिषद के सदस्य चुने जाने और होने के लिए दिनांक 7 नवम्बर 2014 से दिनांक 7 नवम्बर 2017 तक 03 वर्ष की अवधि के लिए निर्हित घोषित किया गया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti