विधायक माथुर ने मुख्यमंत्री से भेंट कर की मथुरा नगर निगम बनाने की मांग

वृन्दावन को ए ग्रेड नगर पालिका बनाने का भी रखा प्रस्ताव 

मथुरा। उ0प्र0 कांग्रेस विधान मण्डल दल के नेता एवं विधायक मथुरा वृन्दावन प्रदीप माथुर ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से भेंट कर उनसे मथुरा वृन्दावन के विकास कार्यों के संदर्भ में चर्चा की। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने विधायक श्री माथुर से कहा कि उनके सुझाव पर वृन्दावन को ए ग्रेड की नगर पालिका तथा मथुरा को नगर निगम बनाने पर सरकार गम्भीरता से विचार कर रही है और इस संदर्भ में उन्होंने स्थानीय प्रशासन से प्रस्ताव भी माॅगे है। विधायक माथुर ने मुख्यमंत्री से महोली रोड़ के चैड़ीकरण का स्थायी समाधान निकालने के लिये आयुक्त आगरा मण्डल की अध्यक्षता में एक हाई पावर कमेटी के गठन को प्रस्तावित किया है, जिसमंे जिलाधिकारी मथुरा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा, उपाध्यक्ष मथुरा वृन्दावन विकास प्राधिकरण, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मथुरा, क्षेत्रीय विधायक, नगर पालिका परिषद की चेयरमैन, समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष तथा दो प्रतिनिधि महोली रोड़ संघर्ष समिति तथा दो प्रतिनिधि व्यापारी या दुकानदारों की ओर से सम्मिलित होंगे, इस पर मुख्यमंत्री ने अपने सचिव अमोद कुमार को आवश्यक निर्देश दिये। विधायक माथुर ने मुख्यमंत्री को नये बस स्टेण्ड को पराग डेरी परिसर मंे शिफ्ट करने की अनिर्णय की स्थिति से भी अवगत कराया तथा बताया कि प्रमुख सचिव परिवहन तथा प्रमुख सचिव दुग्ध विकास की बैठक प्राथमिकता के आधार पर बुलवाकर इसका निर्णय करवाया जाये जिससे इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत धनराशि 10 करोड़ रू0 व्यर्थ न जायें। विधायक माथुर ने मुख्यमंत्री से मथुरा की प्रमुख सड़के वृन्दावन पुल का सम्पर्क मार्ग, यमुना पार से एक्सप्रेस जाने के सड़क का चैड़ीकरण तथा यमुना पार से सादाबाद जाने वाली अधूरी सड़क तथा मथुरा गोवर्धन रोड़ के निर्माण के बारे में भी अवगत् कराया इस पर मुख्यमंत्री ने वहाॅ उपस्थित प्रमुख सचिव लोक निर्माण को मथुरा वृन्दावन की प्रमुख सड़कों को प्राथमिकता के आधार पर निर्माण कराने के लिये निर्देशित किया। ज्ञात रहे कि इससे पूर्व मथुरा के प्रमुख मार्गाें के आगणन लोक निर्माण विभाग प्रान्तीय खण्ड एवं सीडी 1 द्वारा बनाकर लखनऊ भेजे जा चुके है और सारी कार्यवाहियाॅ प्रमुख अभियंता लोक निर्माण विभाग व प्रमुख सचिव द्वारा शिवपाल सिंह लोक निर्माण मंत्री के आदेश पर पूर्ण की जा चुकी है। विधायक प्रदीप माथुर ने मुख्यमंत्री से मथुरा एवं वृन्दावन में त्वरित आर्थिक विकास योजना के अन्तर्गत हाईटैक प्याऊ बनाने के आदेश भी पारित कराये।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login



Related Items

  1. सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS




Mediabharti