मथुरा। विप्र समाज के पुरूषोें के साथ महिलाएं भी जागृत हो चुकी हैं, वह मान सम्मान एवं आत्मरक्षा, संस्कृति सभ्यता को बरकरार रखने के लिए कदम से कदम बढ़ाकर आगे बढ़ेंगी।
आज इसी को लेकर सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान की महिला शाखा द्वारा आयोजित विप्र महिला सम्मान समारोह के तहत देखने को मिला। भारत रत्न महामना मदन मोहन मालवीय की जयंती की पूर्व संध्या पर समर्पित समारोह में क्रांतिकारी परिवर्तन की बयार प्रवाही करने में अग्रणी रहीं 55 महिलाओं को विप्र समाज ने सम्मानित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही सीमा कौशिक ने कहा कि विप्र नारियों को समाज की बालिकाओं के अन्नयन विकास के लिए आगे आना चाहिए और समाज को भी चाहिए कि ऐसी नारियों को समय-समय पर सम्मानित कर उनकी हौंसला अफजाही करें। इस अवसर पर नारायण प्रसाद शर्मा, सोहन लाल शर्मा, घनश्याम हरियाणा, रमेश दत्त शर्मा, अक्षय भारद्वाज, मुकेश गोस्वामी, पुष्पा शर्मा, सुधाकर आचार्य, मीनाक्षी शर्मा, रामबाबू शर्मा, विष्णु शर्मा, दिवाकर आचार्य, पं. नगेन्द्र मोहन आचार्य, रामनरेश गौतम, अनिल कौशिक, गजेन्द्र शर्मा, रवि रावत, सहित सैकड़ों विप्रबंधु मौजूद रहे।





