विप्र समाज मेधावी छात्रों को करेगा सम्मानित

मथुरा। विप्र समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान कर  सर्वोच्च अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को कंप्यूटर देने के साथ प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इच्छुक आवेेदक संगठन के लाल दरवाजा स्थित कार्यालय पर आवेदन करें। 

सर्वोदयी ब्राह्मण विकास संस्थान वाटी वाली कुंज लाल दरवाजा मथुरा द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार हाईस्कूल से लेकर उच्च शिक्षा पाने वाले 75 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राएं सम्मान के लिए आवेदन कर सकते हैं। इनमें सर्वोच्च अंक पाने वाले तीन विद्यार्थियों को डेस्कटाॅप कंप्यूटर, उससे कम प्राप्तांक पर नोटबुक, लैपटाॅप तथा तृतीय स्थान वाले तीन छात्रों को टेबलेट कंप्यूटर प्रदान किए जाएंगे। जबकि अन्य सभी छात्र-छात्राओं को प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। संस्थान के पदाधिकारी सोहनलाल शर्मा ने इच्छुक विद्यार्थियों से अपनी अंक तालिका की छाया प्रति सहित वाटी वाली कुंज पर सम्पर्क करने को कहा गया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti