अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने एक ऐसी बात कह दी है, डो शायद उनके बॉय फ्रेंड को पसंद नहीं आए। जी हां, बात है ही कुछ ऐसी, जो किसी भी प्रेमी को चुूभ सकती हैं। दरअसल विराट कोहली और अनुष्का के बीच रिलेशनशिप को काफी समय हो गया है। दोनों अक्सर एक दूसरे के साथ नजर भी आते रहते हैं।
अनुष्का विराट कोहली को इस वक्त डेट कर रही हैं, लेकिन जहां बात हॉट लगने की है, कोई है जो उन्हें विराट से भी ज्यादा हॉट लगता है। हॉट लगने के मामले में विराट कोहली पर भारी पड़े हैं फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार। और उन्हें दिल से पसंद करती हैं, मगर एक मामले में उनकी सोच जरा हटकर है। अनुष्का से जब पूछा गया कि उन्हें सबसे हॉट कौन लगता है तो लग रहा था कि वे विराट का नाम लेंगे लेकिन उन्होंने अक्षय कुमार का नाम लेकर सबको ही चौंका दिया। अनुष्का ने बताया कि उन्हें अभिनेता अक्षय कुमार सबसे हॉट लगते हैं। अनुष्का यही नहीं रुकी उन्होंने अक्षय की तुलना हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी से करते हुए कहा कि वो बिल्कुल क्लूनी की तरह हैं। अक्षय हमारे देश के जॉर्ज क्लूनी हैं। अनुष्का अपनी बिंदास बयानबाजी के लिए हमेशा से जानी जाती हैं मगर वह अपनी निजी जिंदगी के बारे में बात करना पसंद नहीं करतीं।
साभार-khaskhabar.com






Related Items
बच्चों से बोला जाने वाला वह दो महीने का सबसे प्यारा ‘झूठ’…
जब सबसे बड़ा लोकतंत्र बन जाए एक खुला रंगमंच...
सबसे बड़ा सवाल..., कौन कर रहा है आगरा का सत्यानाश…?