मथुरा। माथुर चतुर्वेद परिषद द्वारा मंदिरों के अधिग्रहण को लेकर आज रविवार को विश्रामघाट पर होने वाला विरोध प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है। यह जानकारी माथुर चतुर्वेद परिषद के महामंत्री राकेश तिवारी ने दी। वहीं इससे पूर्व माथुर चतुर्वेद परिषद के अध्यक्ष दिनेश पाठक की मौजूदगी में मंदिरों के अधिग्रहण को असफल करने हेतु एक बैठक हुयी जिसमें इसे सफल बनाने हेतु दलों का गठन किया गया, जो संपर्क कर सभी जगह लोगों को जागृत कर इस आयोजन को सफल बनाने में सहयोग प्रदान करेंगे।





