विवाहिता को षड़यंत्र के साथ भगा ले जाने तथा दुराचार करने की रिपोर्ट दर्ज

मथुरा। थाना नौहझील के ग्राम पारसौली में नामजद युवक एक विवाहिता को धोखधड़ी के साथ षड़यंत्र रचकर एक विवाहिता को अपने साथ भगा ले गया तथा उसके अपनी अभिरक्षा में रखकर दुराचार किया तथा जान से मारने केी धमकी देने की रिपोर्ट पीडि़ता के पति ने नामजदों के विरूद्व पुूलिस में दर्ज कराई हैं। 

मिली जानकारी के अनुसार बल्ले पुत्र मटरी निवासी पारसोली थाना नौहझील ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि हरीशचन्द्र पुत्र हरीश प्रसाद निवासी पारसौली थाना नौहझील अपने तीन अन्य साथियों के सहयोग से अपने साथ भगा ले गया जहाॅ उसके कई दिनों तक अपने कब्जें में रखकर उसके साथ दुराचार करता रहा तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। बमुश्किल विवाहिता ने नामजदों के कब्जें से निकल कर घटना से अपने पति को अवगत कराया तथा घटना की रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पर पहुंचे तो पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने से इन्कार कर दिया जिस पर पीडि़ता के पति ने न्यायालय की शरण लेकर आरोपियों के विरूद्व बलात्कार का रिपोर्ट दर्ज कराया हैं।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti