विवाहिता सहित दो अन्य मासूम झुलसे

मथुरा। जनपद के अलग-अलग क्षेत्रों में एक विवाहिता सहित दो अन्य मासूम झुलस गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार वृंदावन कोतवाली अंतर्गत कालीदह निवासी देवकी 20 पत्नी सचिन संदिग्ध् परिस्थिति में घर पर झुलस गई। आनन पफानन में विवाहिता को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत नाजुक देखते हुए आगरा रैपफर कर दिया। इसके अलावा कांशीराम काॅलोनी वृंदावन निवासी दुर्गेश पुत्रा राजेश भी गर्म चाय शरीर पर गिरने से झुलस गया। इसके अलावा राया के गांव शिवना निवासी माही पुत्राी अमित के ऊपर गर्म पानी से भरा भिगौना आ गिरा, जिसमें वह बुरी तरह झुलस गई। किशोरी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti