विशाखा के गांव कमई में गूंजेगा सुरों का समागम

मथुरा। वृषभान नंदनी के अष्टसखियों के गांवों में चल रहे दिव्य उत्सवों को चलते सोमवार को बरसाना स्थित राधारानी की सबसे प्रिय सखी विशाखा के गांव कमई में उत्सवों के श्रृंखलओं का समापन होगा। कार्यक्रम के चलते प्राचीन विशाखा मन्दिर में छप्पन भोग व भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। अष्टदल कमल की तरह विराजमान वृषभान नंदनी का निज धाम बरसाना व उनकी अष्टसखियों के गांवों में गाजियाबाद के जानकी बल्लभ सेवा ट्रस्ट द्वारा दिव्य उत्सव कराएं जा रहे है। अब तक सात सखियों के निज गांव में दिव्य उत्सव किए जा चुके है। उक्त उत्सवों की शुरुआत एक जनवरी से राधारानी की सबसे छोटी सखी सुदेवी के गांव सुनहरा से शुरु हुआ था। कार्यक्रम के आयोजनक डाॅ. भीष्म कपूर के मुताबिक राधारानी व उनके निज धाम को सब जानते है लेकिन उनकी अष्टसखियों व उनके निज गांव को कोई नहीं जनता है इसलिए उनके निज गांवों में दिव्य उत्सवों के माध्यम से लोगों को उनके बारे में बताया गया। दिव्य उत्सवों के इसी श्रृंखला के चलते सोमवार को विशाखा सखी के निज गांव कमई में स्थित विशाखा मन्दिर में भव्य छप्पन भोग व फूल बंगला तथा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti