
सेमिनार आयोजित कर की बचाव और रोकथाम की भूमिका पर चर्चा
शहर में जागृति फाउण्डेशन द्वारा निकाली गयी एडस जागरूकता रैली में शामिल लोग
एडस के शिकार मृतकों की आत्मशान्ति हेतु प्रार्थना करते लोग
मथुरा। ब्रज क्षेत्र की चर्चित सामाजिक सीबीओ जागृति फाउण्डेश द्वारा आज 1 दिसम्बर को विश्व एड्स दिवस के उपलक्ष्य में दो दिवसीय कार्यक्रमों का प्रारम्भ एड्स के प्रति जागरूक कार्यक्रमों का प्रारम्भ 11 बजे जागरूकता अभियान रैली के शुभारम्भ से किया गया। रैली का प्रारम्भ क्षय रोग अधिकारी डाॅ0 अनिल वशिष्ठ द्वारा हरी झण्डी दिखाकर किया गया। जो जीआईसी काॅलेज के प्रांगण से प्रारम्भ होकर विकास बाजार स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष जाकर समापन हुआ। वहीं फल और मिठाई वितरण किया गया। रैली में भारी मात्रा में विद्यार्थी और नगर के सभ्रान्त नागरिकों ने भाग लिया। जागरूकता रैली में एड्स से सजग रहने के नारे और स्लोगन के द्वारा आम नागरिकों को सजग किया जा रहा था। रैली के संयोजक समाज सेवी मौ0 याकूंब खाॅ ने बड़े ही मनोयोग से रैली को सफल बनाने के लिए तथा एचआईवी एड्स जैसे रोग से सावधान रहने का संन्देश दिया। गांधी प्रतिमा के समक्ष एचआईबी से सजग रहने के साथ साथ समाज के हर वर्ग को इससे बचाने के लिए हर सम्भव प्रयास की अपील की गयी वक्ताओं ने अपने अपने विचार रखे। प्रमुख समाज सेविका डाॅली जान के निर्देशन में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर एमटीएच समुदाय के सदस्यों ने भारी मात्रा में एड्स रोग से ग्रस्त दिवंगत आत्माओं को भावपूर्ण श्रद्धान्जली अर्पित की। जिसमें किन्नर, एवं एमएसएम टीजीयो ने अपने अधिकारों के साथ एड्स को समाज में फैलने से रोकने के लिए सजग और सघर्षरत रहने का संकल्प लिया। दो बजे से जागृति फाउण्डेशन के छत्ता बाजार स्थित कार्यालय के हाॅल में एक सेमीनार का आयोजन किया गया। सेमीनार का उद्घाटन प्रख्यात समाज सेविका तथा विगत एचआईवी एड्स पर किन्नरों, टीजीयो, एमएसएमों पर कार्य करने वाली डाॅली जान ने दीप प्रज्वलित कर किया। सेमीनार में विशेषज्ञों, डाक्टरों और के साथ साथ साहित्यकार, कवि समाज सेवी, शिक्षाविद्, अधिकारियों ने भी भाग लिया। सेमीनार डाॅ0 एसके तौमर, डाॅ0 केके पालीवाल, डाॅ0 मनीष शर्मा, डाॅ0 लीना सिंह के अपने वक्तव्यों में महत्वपूर्ण जानकारियों प्रदान की। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविद् डाॅ0 ताराचन्द शर्मा पूर्व प्राचार्य केन्द्रीय विद्यालय ने की। मुख्य अतिथि प्रख्यात रंगकर्मी पं0 लोकेन्द्रनाथ कौशिक थे। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने कहा कि मानव सेवा सर्व धर्मो से बड़ी है और हमें लोगों को एड्स जैसी भयंकर बीमारी के प्रति करना चाहिए और आज की युवा पीढ़ी को भी उन्होंने संयम रखने और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि गीतकार डाॅ0 नटवर नागर, दूरदर्शन मथुरा के पूर्व प्रभारी निदेशक आरके त्रिपाठी, संयोजक समाज सेवी मौ0 याकूब खां थे। धन्यवाद ज्ञापन जागृति फाउण्डेशन के कार्यक्रम अधिकारी सौरभ कौशिक ने किया। कार्यक्रम में भगवान सिंह, नारायण प्रसाद शर्मा, आलोक तिवारी, आचार्य रसिक बिहारी शर्मा, बसन्त लाल शास्त्री, रत्नेश चतुर्वेदी, प्रतीक अग्रवाल, बिहारी, रविन्द शर्मा, तरूण अग्रवाल, बांकेबिहारी, नवल किशोर यादव, कृष्णचन्द्र, ललता कोती, मुनब्बर खां, सुरेशचन्द राठौर, अमित बंसल, राजेन्द्र कैशोरिया, प्रयागनाथ चतुर्वेदी आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS