विश्व युवा कौशल दिवस पर मंच पर मौजूद अतिथिगण एवं मिशन प्रबंधक सुनील यादव तथा कार्यक्रम में भाग लेते छात्र-छात्राएं
मथुरा। जिला समन्वयक/प्रधानाचार्य राजेश्वर की अध्यक्षता में कौशल विकास मिशन द्वारा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान परिसर मथुरा में विश्व युवा कौशल दिवस मनाया गया। जिसमें आईसीए इन्फोटेक बालाजीपुरम मथुरा में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके छात्रों को सर्टीफिकेट वितरण किये गये तथा रोजगार कर रहे तीन छात्रों को सम्मानित किया गया। मिशन प्रबन्धक सुनील यादव ने अपने सम्बोधन में कहा कि देश को विकासशील से विकसित बनाने के लिये युवाओं को दक्ष बनाना होगा तथा बेरोजगारी खत्म करने के लिये अधिक से अधिक युवाओं को प्रशिक्षण देकर रोजगार दिलाना ही मिशन का मुख्य लक्ष्य है। जिसमें आईटीआई प्राचार्य राजेश्वर, मिशन प्रभारी चन्द्रपाल कर्दम, मिशन प्रबन्धक सुनील यादव, आईसीए इन्फोटेक के सचिन कुमार व केन्द्र प्रबन्धक राजेश सारस्वत आदि उपस्थित थे तथा सभी छात्रों को विश्व युवा कौशल दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री का लाइव प्रोग्राम दिखाया गया।





