चिन्ताहरण महादेव पर विश्व शांति एवं जन कल्याण हेतु आयोजित रूद्राभिषेक में भाग लेने आये गोवर्धन मठपुरी के शंकराचार्य अधोक्षजानन्द महाराज का स्वागत करते हुए आचार्य विष्णु व युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा
रूद्राभिषेक करते विधायक पूरन प्रकाश, सुजीत वर्मा आदि
महावन। सावन मास के चलते चिन्ताहरण महादेव मन्दिर पर विश्व शांति एवं जनमानस कल्याण हेतु चिन्ताहरण महादेव का रूद्राभिषेक वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य सम्पन्न हुआ। वहीं साथ में यज्ञ, देवार्चन बलभद्र शक्ति पीठ के पीठाधीश्वर आचार्य विष्णु व मनीष शास्त्री द्वारा कराया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष पं0 कमलकान्त उपमन्यु ने कहा कि भारत आतंकबाद के महादानव की क्रूर अमानसिकता से व्यथित है। शासन प्रसाशन की भौतिक व्यवस्थाएं उनके बल का दमन करने में सक्षम नहीं है। अतः वैदिक आध्यात्मिक यज्ञादि। कर्म, भगवान शिव का रूद्राभिषेक एवं अन्य धार्मिक कृत्यों तथा दान आदि द्वारा इस आसुरी वृति के समूल नाश को ऐसे पावन आयोजन होते रहने चाहिए। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक पूरन प्रकाश, सपा जिलाध्यक्ष गुरूदेव शर्मा, पवन पाण्डेय, रौनक उपमन्यु, राजू बंसल, मनोज अग्रवाल आगरा वाले, मुनीश तेहरिया, आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे। आगुंतक अतिथिओं का कार्यक्रम संयोजक मनीष बंसल, सुनील गर्ग व सुजीत वर्मा द्वारा स्वागत किया गया।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS