विश्वकर्मा जयन्ती मनायी छात्र छात्राओं ने

गोवर्धन। जतीपुरा स्थित श्रीजी बाबा सरस्वती शिक्षा मंदिर इंटर कालेज में वास्तु शास्त्र के प्रणेता विश्वकर्मा की जयंती महोत्सव विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों के बीच मनाया गया। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर कार्यक्रम के संयोजक नरेन्द्र सिंह ने अपने विचार व्यक्त किये। उन्होने कहा कि देव शिल्पी विश्व कर्मा ने ही त्रेता युग में सोने की लंका तथा त्रेता में द्वारिका जैसी सुन्दर नगरी का निर्माण किया था। इसी लिए भारत देश में भगवान विश्व कर्मा की जयंती महोत्सव अनेकों कार्यक्रमों के बीच मनाया जाता है। डा. राम सेवक प्रधानाचार्य ने मार्ग दर्शन किया। इस मौके पर षडानन  राधारमण, सत्यवीर, बल्लभ दास, नेत्र पाल सिंह, प्रमोद पटेल, प्रमोद कुमार, घनश्याम सिंह, बांकेविहारी, महादुर, अजय शर्मा, श्रीमती मुन्नी देवी, दीपमाला गोस्वामी, आदि थे।

Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login