
आगे विजयी प्रतिभागी छात्रांेे व पीछे खड़े महाविद्यालय के छात्रों के साथ विद्यालय स्टाफ
मथुरा। डा0 भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित आगरा मंडल स्तर पर आयोजित अंतर महाविद्यालय एथलेटिक्सस प्रतियोगिता 2014-15 में सभी सम्बन्धित सम्बद्धता प्राप्त महाविद्यालयों ने भाग लिया। जिसमें श्री सिद्धि विनायक महाविद्यालय के 7 छात्रों ने 10 हजार मीटर की रेस में भाग लिया। रेस में महाविद्यालय के बी0ए0 तृतीय वर्ष छात्र ब्रजेश कुमार पुत्र ताराचन्द ने आगरा मण्डल में रेस में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। प्रबन्ध निदेशक नन्द किशोर शर्मा ने छात्रो को पुरस्कृत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की तथा महाविद्यालय के सभी प्रोफेसर तथा खेल विभाग अधिकारी दिलीप कुमार यादव को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्राचार्य डा0 सुनील चतुर्वेदी, पूनम वर्मा, बृज बिहारी बघेल, पीटीआई दिलीप यादव, उपेन्द्र शर्मा, डा0 संजीव चैहान, विशाल, श्रीमती पवन शर्मा, हरीबल्लभ शर्मा, डा0 कैलाश चन्द शर्मा, श्रीराम शर्मा, डा0 प्रवीन कुमार, कुमरपाल, मुरारीलाल, कैलाश चन्द, श्रीमती दीपा चतुर्वेदी, पिन्टू कुमार, टीकम सिंह, दाऊजी गौड़ कल्पेश शर्मा आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS