मेधावी विद्यार्थी का होगा सम्मान
मथुरा। अंतिम अनुबद्ध केवली श्री1008 भगवान जम्बूस्वामी की मोक्ष स्थली श्रीजम्बूस्वामी दिगम्बर जैन सिद्धक्षेत्र जैन मंदिर चैरासी कृष्णानगर में विश्व शांति हेतु श्रीजम्बूस्वामी विधान का भव्य आयोजन कल मंगलवार को सम्पन्न होगा। इस दौरान मंगलवार सुबह साढे सात बजे महाअभिषेक पूजन उसके उपरांत पूर्वान्ह 11 बजे से सायं सात बजे तक प्रीति भोज उसी दौरान वरिष्ठ नागरिक एवं मेधावी विद्यार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। सायंकाल बेला में आरती, भजन संध्या णमोकार मंत्र पाठ एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे। यह जानकारी जैन मंदिर के अध्यक्ष सेठ विजय कुमार ने दी है।





