विषाक्त पद्घार्थ खिला कर लूटा

कस्बा व थाना राया क्षेत्र अंतर्गत बेटी के घर जा रही वृद्धा को विषाक्त पद्घार्थ खिला कर लूट लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने चिकित्सालय में भर्ती कराया है। 

थाना राया के ग्राम नगला गौंगा निवासी श्रीमती भगवान देवी पत्नी रामरतन गांव से अपनी बेटी की ससुराल सुरीर जा रही थी तभी राया रेलवे स्टेशन के समीप एक महिला मिली जिस ने अपनी बातों में भगवान देवी को फंसा लिया और विषाक्त पद्धार्थ खिला दिया जिस से वह अचेत होकर गिर पड़ी और वह सोने की चेन कुन्डल तीन हजार रूपयें आदि सामान लेकर चली गयी काफी देर तक महिला को अचेत हालत में पड़ा देख कर भीड़ एकत्रित हो गयी और घटना की जानकारी परिजनों को दी परिजनों ने वृद्घा को उपचार के लिए चिकित्सालय में भर्ती करा दिया है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti