मथुरा। प्रोफेसर काॅलोनी पचैरी छात्रावास में विश्व हिन्दू परिषद की बैठक हुयी जिसमें प्रांत संगठन मंत्री राघवेन्द्र जी का मार्गदर्शन कार्यकर्ताओं को मिला। प्रमोद पचैरी को जिला सह मंत्री, देवेन्द्र चैधरी को सह संयोजक बजरंग दल, योगेश शर्मा को मंत्री बनाया गया। जिलाध्यक्ष बच्चू सिंह ने यह घोषणा की। इस अवसर पर मुरारी लाल अग्रवाल, ललित स्वामी, मदनमोहन अग्रवाल, भवानी गौतम, राजेश स्वामी, राधाकांत, महावीर, रवि आदि मौजूद थे।





