वृद्ध की जलकर मौत

मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र अंतर्गत गांव रदोई में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थतियों में जलकर मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार 60 वर्षीय नसरू खाँ वर्ष पुत्र मुंशी खां निवासी रदोई दाऊजी रविवार-सोमवार की रात अपने कमरे में सो रहा था। ऊपर दीया जला हुआ था। रात्रि में अचानक दीया उसके बिस्तर पर जल गया जिससे बिस्तर में आग लग गयी। परिजनों ने बताया कि वृद्ध के बीमार होने के कारण वे बिस्तर से उठ नहीं पाये और बुरी तरह जल गये। वृद्ध ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पर पहुंची बलदेव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti