मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र के गांव नगला जमनी में आज एक वृद्ध धारदार हथियार से काटकर नृशंस हत्या कर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज, मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना बलदेव क्षेत्र के गांव नगला जमनी निवासी 85 वर्षीय भदर सिंह गांव के निकट ही मजरा सरकंड खेड़ा स्थित अपने खेत पर रोजाना की तरह सोने गया था, प्रातः जब घर नहीं लौटा तो परिजन उसे देखने गए। भदर सिंह का शव रक्त-रंजित अवस्था में चारपाई पर पड़ा मिला। परिजनों द्वारा गांव में खबर देने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए तथा स्थानीय पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची थाना बलदेव पुलिस ने स्थिति का निरीक्षण कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में परिजनों द्वारा कोई तहरीर नहीं दी गई थी।





