वृद्ध ट्रेन से गिरकर गम्भीर

मथुरा। मथुरा रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म सं. 2 पर टेªन से उतरते वक्त पैर फिसलने से एक वृद्ध बुरी तरह जख्मी हो गया। चिंताजनक हालत में उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जबलपुर निवासी संतोष दीक्षित 66 वर्ष पुत्र पुरूषोत्तम दीक्षित आज रविवार प्रातः गोंडवाना एक्सप्रेस से मथुरा आ रहा था। मथुरा जंक्शन के प्लेटफार्म सं. 2 पर जैसे ही टेªन की स्पीड कम हुई उन्होंने उतरने का प्रयास किया, मगर संतुलन बिगडने से वह प्लेटफार्म से नीचे आ गिरे। हादसे में उन्हें गहरी चोटें आई हैं, मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। श्री दीक्षित यहां दर्शनार्थ आये थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti