वृन्दावन की ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर

 वृंदावन नगर की टैªफिक व्यवस्था को लेकर पंडा व व्यापारी समाज रैली निकालते हुए 

पण्डा और व्यापारी समाज ने निकाली रैली

मथुरा। जिला प्रशासन द्वारा वृन्दावन में बाहर से आने वाले वाहनों को शनिवार और रविवार को रोकने की व्यवस्था का पण्डा और व्यापारी समाज विरोध कर रहा है। आज पण्डा समाज द्वारा वृन्दावन में व्यवस्था के विरोध में रैली भी निकाली गयी। वहीं होटल और गैस्ट हाउस संचालकों द्वारा अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने का ऐलान किया गया था लेकिन प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गैस्ट हाउस बंद का असर बेकार साबित हुआ। अधिकांश होटल और गैस्ट हाउस खुले मिले। उधर पण्डा समाज का नगर पालिका चैराहे पर व्यवस्था के खिलाफ चल रहा अनशन छटवें दिन भी जारी रहा। तीर्थयात्रियों के वाहनों को काफी दूर तक रोकने से उनका वृन्दावन में प्रवेश नहीं हो पाता। तीर्थयात्री मंदिर तक आकर ही लौट जाते हैं जिससे पण्डा समाज और व्यापारियों का रोजगार प्रभावित हो रहा है। गैस्ट हाउस और होटल संचालक भी इससे परेशान हैं। विभिन्न राजनैतिक लोग भी धरने के समर्थन में वृन्दावन पंहुच रहे हैं। दूसरी ओर इस व्यवस्था से आम जनमानस प्रसन्न हैं। उनका कहना है कि ट्रैफिक व्यवस्था से नगर में आने-जाने और पैदल तीर्थयात्रियों को काफी सुकून मिल रहा है। 


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti