
गोकुल, एटा, सौंख, पाली खेड़ा, सिहाना में चलाया यमुना भक्तों ने सम्पर्क अभियान
यमुना भक्तों की बैठक को सम्बोधित करते कार्यकर्ता
मथुरा। गोकुल में परमहंस आश्रम में बाबा कमलदास की अध्यक्षता में सभी संतों की बैठक हुई। जिसमें सैकड़ों संत समाज उपस्थित थे। बैठक में यमुना मुद्दे पर गंभीर रूप से चर्चा की गयी। इसी दौरान यमुना मुक्ति व शुद्धीकरण के लिये 11 मार्च की वाहन यात्रा एवं 12 मार्च की पदयात्रा का आह्वान किया गया। नागा बाबा अखण्डानन्द सरस्वती ने कहा कि हमें अपने जीवन एवं आगे के भविष्य को बचाने के लिये तथा माँ यमुना को प्रदूषण मुक्त कराने के लिये यमुना के इस आन्दोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लेना होगा। संत जयकृष्ण दास कहा कि यह अभियान व्यक्ति विशेष का न होकर पूरे समाज, प्रदेश एवं देश के यमुना के प्रति सद्भाव रखने वाले समस्त भक्तों का होना चाहिये। हम मनुष्यों का परम कर्तव्य होना चाहिये कि कालिन्दी की कालिमा को धबलिमा में परिवर्तित करा के ही सुख शान्ति का अनुभव प्राप्त करेंगे।
वृन्दावन के ज्ञान गुदड़ी क्षेत्र में स्थित उडि़या बाबा आश्रम में दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गयी। महन्त सत्यदास जी ने यमुना जी की स्थिति पर चिंता व्यक्त की और कहा कि यमुना जी का निर्मल एवं अविरल होना हम सभी ब्रजवासी एवं संतो ंके लिये अत्यन्त आवश्यक है। यमुना जी के स्वस्थ हुये बिना कृष्ण भक्ति की कल्पना ही नहीं की जा सकती। लगभग 20 वर्ष पूर्व में हम लोग यमुना के जल को पीते थे किन्तु आज इतनी भयावह स्थिति है कि पीना तो दूर आचमन करने की भी इच्छा नहीं होती। पूरे विश्व में यमुना जी को बड़ी श्रद्धा और सद्भाव की दृष्टि से देखा जाता है अतः केन्द्र एवं राज्य सरकारों को अविलम्ब परिणाम भूत कदम उठाने चाहिये। स्वच्छ जल से ही स्वच्छ समाज बनेगा। वहीं गोविन्द मठ वृन्दावन में आचार्य ए.एस विज्ञानाचार्य के समक्ष श्री ब्रह्म विद्या मन्दिर संस्कृत महाविद्यालय वृन्दावन के विद्वान प्रचार्य डाॅ0 रिपुसूदन मिश्र ने सैकड़ो छात्रों के साथ इस आन्दोलन को परिणाम दिलाने की दिशा में पूर्ण समर्थन दिया। इस अवसर पर आश्रम से वृन्दावन दास, यमुनाचरण दास, तुलसी चरण दास, एवं रिकू चैधरी आदि लोगों ने भी दल की कमर्ठता पर पूरा समर्थन दिया।
जिला प्रभारी डाॅ0 राजवीर सिंह, सियाराम यादव एवं अजयपाल सिह के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ द्वारा आज एटा, पाली खेरा, मानानगला, उचांगाँव, सांखी, जमालपुर, नरी, कांेकेरा, बझेरा, सिहाना सहित दर्जनों गाँवों में 11 मार्च के लिये प्रचार प्रसार के साथ जनजागरण अभियान चलाया गया। इस अवसर पर बच्चू सिंह, कृष्णपाल सिंह, वीरेन्द्र सिंह, नेत्रपाल सिंह, विजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित थे।






Related Items
सबकी चेहती अक्षरा जल्द देंगी GOOD NEWS
Agra Battles Water Crisis As Yamuna Is Highly Polluted