वृन्दावन के बाबा हरिहर राधाकृष्ण धाम व अन्य आश्रमों में हुई संतों की बैठक

वृन्दावन में बैठक के बाद बाहर आये यमुना भक्त व सन्तगण

नव राज्य महासंघ ने दिल्ली में दिया यमुना मुक्तिकरण अभियान को पूर्ण समर्थन

गोकुल, छाता, कोसी, बरसाना, कोकिलावन आदि गाँवों में चला जनजागरण अभियान

मथुरा। यमुना आन्दोलन को मजबूत बनाने के लिये लगातार यमुना रक्षक दल को समर्थन मिल रहा है। आज दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हरदयाल कुशवाह ने नवराज्य संघ के अध्यक्ष बाबा आरके देव और महासचिव किशोर सिंह बैस के साथ बैठक की। साथ ही दल को वाहन यात्रा एवं पदयात्रा का समर्थन भी दिला। बाबा देव ने कहा कि अब हम सभी व हमसे जुड़े अन्य संगठन के लोग भी यमुना रक्षक दल की संसद तक पदयात्रा में साथ रहेंगे। शिवकुमार प्रेमी ने कहा सभी को माँ यमुना को प्रदूषण व हथिनी कुण्ड से मुक्त कराने के लिये बल्लभगढ़ से दिल्ली संसद भवन तक होने वाली पदयात्रा में अधिकाधिक संख्या में भाग लें। आचार्य स्वामी एएस विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में तथा दल के अध्यक्ष संत जयकृष्ण दास के नेतृत्व में एवं भाकियू राष्ट्रवादी के सहयोग से 11 मार्च को यमुना मुक्ति हेतु वृन्दावन से दिल्ली के लिये 50 हजार भक्तों के साथ प्रस्थान करेंगे। बल्लभगढ़ दशहरा ग्राऊण्ड में पहला पड़ाव रहेगा। 12 मार्च को बल्लभगढ़ से लाखों यमुना भक्त पैदल चलकर शाम को बड़कल फरीदाबाद में पहुंचेगे। 13 मार्च को बड़कल से दिल्ली बाॅर्डर पर पहुँचेगें और 14 मार्च को बाॅर्डर से जन्तर मन्तर पहुँचेगें। दल के अध्यक्ष जयकृष्ण दास ने कहा कि जब तक यमुना मुक्त नहीं हो जाती तब तक चैन से नहीं बैठेंगे। इस अवसर पर टिल्लन रिक्षारिया, अमरनाथ झा, राजा प्रधान, रामपाल, राजा मंशूरी, विजय केशरी, मंगल सिंह, डाॅ0 पंकज पटेल, देवेन्द्र सिंह आर्य आदि उपस्थित थे। यमुना को लाना है, जीवन को  बचाना है, उसी उद्देश्य के साथ आज राधाबल्लभ शर्मा, सत्यपाल सिंह, डाॅ0 राजवीर सिंह, अजयपाल ठाकुर एवं सियाराम यादव के नेतृत्व में यमुना प्रचार रथ के द्वारा गोकुल, महावन, दाऊजी, कोकिलावन, बरसाना, छाता, नरी, नाराष्णपुर, सुमेरा नगला, जोनाई, वाटी, पली सहिज कई गाँवों में प्रचार प्रसार के साथ जनजागरण अभियान चलाया गया। बाबा हरिहर आश्रम चैतन्य विहार वृन्दावन में दल के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डाॅ0 रामदत्त मिश्र ने संतो के साथ बैठक की। आश्रम के महन्त बाबा बालकृष्ण दास ने यमुना की दुर्दशा पर चिन्ता व्यक्त की। कथा वाचक संजय महाराज ने कहा कि यमुना के प्रदूषित होने से कृष्णप्रेमी भक्तों की श्रद्धा भी कम हो रही है। वहीं प्रधान कार्यालय गोविन्द मठ में भी महन्त सुशान्त मुनि, महन्त रामनोमी दास, महन्त हरमेल दास आदि ने आचार्य स्वामी एएस विज्ञानाचार्य जी के सानिध्य में अपना तन मन धन से समर्थन दिया। इस अवसर पर नीलकण्ठ दास, धरानन्द दास, मुकेश मुनि, महेन्द्र तिवारी, डाॅ0 अनन्त यादव, डाॅ0 संजय सिंह, मदनलाल गौतम, छोटू, रामदास, कुलदीप, अनूपमा, उमा, पुष्पा, दिगम्बर सिंह सिसौदिया, श्रीमती निर्दोष मिश्रा, अभिनव आदि उपस्थित थे।


Subscribe now

Login and subscribe to continue reading this story....

Already a user? Login






Mediabharti